>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पांच साल में राजस्थान में विकास की भेंट चढ़ा 2972 हेक्टेयर जंगल Thursday 10 August 2023 02:40 AM UTC+00 ![]() राजस्थान वन विभाग के अधिकारी भले ही वन क्षेत्र बढ़त का दावा करते हो लेकिन राजस्थान का जंगल पिछले पांच सालों से लगातार उजड़ रहा है। राजस्थान में विकास के नाम पर 2972 हैक्टेयर जंगल विकास की भेंट चढ़ गया है। देश की अगर बात करें तो पिछले पांच साल में करीब 90 हजार हेक्टेयर जंगलों को विकास की भेंट चढ़ा दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें करीब 68 फीसदी वन भूमि आदिवासी बाहुल्य राज्यों से ली गई है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्राकृतिक वनस्पति वाली भूमि को विकास परियोजनाओं के लिए उपयोग में लेने का सवाल किया। इस पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लिखित जवाब दिया। इसमें बताया कि वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत 1 जनवरी 2018 से 31 मार्च 2023 तक 9001 हेक्टेयर वन भूमि की अन्य विकास कार्यों के उपयोग के लिए मंजूरी दी है। वन भूमि परिवर्तन के विभिन्न प्रस्तावों के बदले प्रतिपूरक वनीकरण राज्य सरकार करती है। पांचवी अनुसूची वाले राज्यों की जमीन अधिक |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |