>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मिसाल : ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने गुरुजी के लिए 50 दिन में काट दिया पहाड़, खुशी से झूमे टीचर ने निभाया वादा Saturday 26 August 2023 06:40 AM UTC+00 स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने लोगों के लिए एक मिसाल दी। अपनी पढ़ाई में बाधा बन रहे पहाड़ को चीर कर उसमें रास्ता बना दिया। जब टीचर ने यह सुना तो उनका मन भर आया। साथ ही खुशी के आंसू उनकी आंखों से झलकने लगे। उन्होंने कहा जब बच्चों ने अपना वादा निभाया है तो अब मैं भी बच्चों को पढ़ाकर उन्हें बड़ा आदमी बनाने का रास्ता तैयार करूंगा। मामला उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य कोटडा उपखंड के खुदा ग्राम पंचायत का है। यहां पिपली खेत गांव के ग्रामीणों ने 50 दिन की कड़ी मेहनत से शिक्षकों के लिए पहाड़ी काटकर रास्ता बना दिया। दरअसल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपली खेत में टीचर समरथ मीणा पढ़ाते है। पर स्कूल तक पहुंचने में उनको एड़ी चोटी एक कर देना पड़ रहा था। स्कूल पहुंचने के लिए 2 बार नदी पार करनी पड़ती फिर छह किमी तक का उबड़ खाबड़ रास्ता तय करना पड़ता था। तब वो स्कूल पहुंचते थे।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
