>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Monsoon : मौसम का यूटर्न,राजस्थान के कई जिलों में पारा 35 डिग्री Thursday 10 August 2023 01:56 AM UTC+00 ![]() Monsoon : राजस्थान में 4-5 दिन से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। बरसात नहीं होने के बाद भी तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दरअसल, 20-25 किमी की रफ्तार से चल रही हवा ने पारे को थामा हुआ है। ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बुधवार को केवल तीन स्थान पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मौसम वैज्ञानिक और केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मानसून पर ब्रेक जारी रहेगा। गुरुवार व शुक्रवार को भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। शेष सभी जगह मौसम शुष्क रहेगा। इस समय क्षोभमंडल में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। टर्फलाइन अमृतसर से मणिपुर के बीच बनी हुई है।
|
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |