>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Watch Video : पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस का डंडा, थाने ले गई पुलिस Saturday 26 August 2023 03:20 PM UTC+00 Police Action in Pali : पाली शहर में पुलिस ने पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वाले यूथ पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। साइंस पार्क में एकाएक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस पार्क से करीब 12 से ज्यादा युवक-युवतियाें को पुलिस की जीप में थाने ले गई, जहां उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। दरअसल, पुलिस को लम्बे समय से शिकायत मिल रही कि उद्यानों में दिनभर युवाओं का जमघट लगा रहता है। शिकायतें ये भी थी कि इनमें अधिकांश युवक-युवतियां वे हैं, जो स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में घूमते-फिरते हैं। इस पर शनिवार दोपहर को दो गाडि़यों में भरकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस का जाप्ता साइंस पार्क पहुंचा, जहां पर पहले से मौजूद युवक-युवतियों को वहां से हटाया और गाडि़यों में थाने ले गए। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाने ले जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने यूथ को पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देते हुए आगे से उद्यानों में समय की बर्बादी नहीं करने को कहा। मोबाइल से बनाए वीडियो तो पुलिस ने फटकारा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
