>>: महादेव करो कृपा, ज्ञान का खुल जाए द्वार यहां, देखें पूरा वीडियो...

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Demand for university in Pali : महादेव ऐसी कृपा करो कि पाली में ज्ञान का द्वार खुल जाए...विश्वविद्यालय जल्द मिल जाए और अगली बार नगर निगम के अधिकारी यहां शीश नवाए। यह प्रार्थना शहरवासियों ने शनिवार को लाखोटिया उद्यान में विराजमान लाखोटिया महादेव से की।

महादेव के दरबार में श्रावण के अंतिम सोमवार को भरने वाले मेले व भजन संध्या के पहले भोलेनाथ के दर्शनार्थ पहुंचे श्रद्धालुओं ने राजस्थान पत्रिका के पाली मांगे विश्वविद्यालय और नगर निगम का पाली हकदार अभियान से प्रेरित होकर मंदिर में बैठकर प्रार्थना की। वहां पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना था कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं शहर में विकास की गंगा निगर निगम आने से बह सकती है। इससे हमारा पाली शहर वास्तव में संभाग स्तरीय शहर बन सकेगा।

नहीं जाना पड़ेगा जोधपुर-उदयपुर
पाली में विश्वविद्यालय के साथ नगर निगम की महती जरूरत है। विश्वविद्यालय मिलने से शिक्षा के द्वार खुलने के साथ विद्यार्थियों को जोधपुर, जयपुर, उदयपुर जैसे शहरों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। पाली को संभाग बनाया है तो विश्वविद्यालय व नगर निगम के भी हम हकदार है। -सीमा माली, शहरवासी

शिक्षा का बढ़ेगा दायरा
पाली में विश्वविद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र का दायरा बढ़ जाएगा। विद्यार्थी परम्परागत विषयों के साथ अपनी पसंद के अन्य कई विषय पढ़ सकेंगे। अभी जो विद्यार्थी बाहर पढ़ने जाते है, उनको नहीं जाना होगा। उनका खर्च भी कम होगा। नगर निगम तो शहर विकास की धुरी बनेगा। -अंजली, शहरवासी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.