>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राहत: अमानक कीटनाशी की समस्या से मिलेगी निजात Tuesday 03 October 2023 06:11 AM UTC+00
12 सप्ताह देंगे प्रशिक्षण राष्ट्रीय पादप स्वस्थ्य प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद की ओर से 12 सप्ताह का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण में चार दिन की फील्ड विजिट व आठ दिन की क्लास लेनी जरूरी होगी। फील्ड विजिट में प्रशिक्षण लेने वाले विक्रेताओं को कॄॄषि विज्ञान केंद्र व कीटनाशक बनाने वाली फर्म और किसानों के खेतों का भ्रमण करवाया जाएगा। सप्ताह में एक दिन कृषि विभाग के विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इसलिए किया जरूरी कृषि विभाग का मानना है कि अंधाधुंध कीटनाशकों के छिड़कने के कारण खेती की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। भूमि व फसल की उर्वरता बनाए रखने के लिए संतुलित मात्रा में कीटनाशकों का स्प्रे जरूरी है। इसे देखते हुए कीटनाशकों की बिक्री के लिए योग्यता का मापदंड एक विषय में स्नातक की उपाधि लेना जरूरी है। 2017 से पहले के विक्रेताओं के लिए यह नहीं जरूरी था। प्रथम बैच शुरू आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण हॉल में कीटनाशी विक्रेताओं के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें संयुक्त निदेशक कृषि आत्मा रामनिवास पालीवाल, पूर्व संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार, फेसीलेटर भागीरथ सबल, सहायक निदेशक रामनिवास ढाका, कृषि अधिकारी शंकर लाल जाट व राजेन्द्र प्रसाद सामोता ने विक्रेताओं को कीटनाशी अधिनियम की जानकारी दी । |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
