>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजनीति के चस्के में लोग अपने मूल मुद्दे भूल गए : डॉ. चौधरी Tuesday 03 October 2023 05:33 AM UTC+00 नागौर. जिला मुख्यालय के पशु प्रदर्शनी स्थल पर सोमवार को अभिनव राजस्थान पार्टी की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर अभिनव महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करने का वादा किया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने राजनीतिक आरोपबाजी से बचते हुए विधानसभा चुनाव का एजेंडा जनता के सामने रखा। डॉ. चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए 23 मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि राजनीति के चस्के में लोग अपने मूल मुद्दे भूल गए हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों ने गिरोहों के रूप में लूट मचा रखी है। गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के सपने को चकनाचूर कर दिया गया है, पंचायतों को आज तक तय विषयों का शासन नहीं सौंपा गया है। ऐसे में जनता को फिर से अपनी चाहत को जगाना होगा, अपने परिवार की आमदनी, सुविधा और इज्जत के लिए वोट करना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम स्टाम्प पेपर पर अपने वादों को लिखकर देंगे और चुनाव में अक्सर हाशिये पर रहने वाले वर्गों को टिकट दिया जाएगा। पार्टी की ओर से दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए टिकटों की घोषणा चार नवम्बर को की जाएगी। महाकुंभ में नागौर के साथ प्रदेशभर के कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे। इन्होंने भी किया संबोधित |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
