>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
दस लाख के लिए अब इस गांव में हुई वृद्ध की हत्या, गांव में मच गया कोहराम Tuesday 03 October 2023 05:45 AM UTC+00 पीपली आचार्यान. राज्यावास गांव में रविवार की रात को धारदार हथियार से किसी ने वृद्ध की हत्या कर दी, जिसका पता देर रात को परिजन को लगा। वहीं, सोमवार सुबह गांव में खबर लगते ही सनसनी फैल गई। राज्यावास गांव में गुच्छी नाड़ी के पास रह रहे किशनलाल पुत्र भैरूलाल तेली (60) रविवार रात को कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जिसकी किसी ने हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया। रात 2 बजे मृतक की पत्नी मनोरी बाई दूसरे कमरे से बाहर आई और पति के कमरे के बाहर चारपाई पर नहीं दिखने पर घर में इधर-उधर देखा तो भी नहीं मिला। इस पर उसने दूसरे कमरे के दरवाजे से अंदर लाइट लगाकर देखा तो अंदर खून से लथपथ शरीर पड़ा हुआ था। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाकर स्थिति बताई। इसके बाद पड़ोसियों ने किशन के गांव में रहने वाले दो पुत्रों को सूचना दी। किशनलाल और उसकी पत्नी दोनों इस मकान में रहते थे, जहां आटा चक्की एवं घाणा लगा हुआ था। उनके तीन पुत्र में से गणपत गुजरात में रहता है। राजकुमार और निर्मल गांव में रहते हैं। घटना के समय किशनलाल को चारपाई से उठाकर दूसरे कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी कमरे के अंदर आटा चक्की लगी हुई है, जिसके सडक़ की तरफ शटर लगा हुआ है, ऐसे में हत्यारा वारदात को अंजाम देकर शटर खोलकर सडक़ वाले रास्ते से निकल गया। मृतक किशनलाल के सिर पर धारदार हथियार से चोट लगी हुई थी, जिससे पूरा शरीर खून से सना हुआ था। उसकी यह हालत देखकर लोग स्तब्ध रह गए। विलाप कर रहे परिजनों को ग्रामीणों ने ढाढ़स बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि एक-दो दिन पूर्व ही किशनलाल के पास 10 लाख रुपए आए थे। ऐसे में रुपए के कारण ही वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई क्योंकि रुपए भी घर में नहीं मिले। मामले को लेकर देर रात 3 बजे समाजसेवी विक्रमसिंह भाटी ने कांकरोली थाना में सूचना दी, जिस पर थानाधिकारी डीपी दाधीच जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना करते हुए कार्रवाई की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने भी पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं, मृतक का आरके जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
