>>: अब यहां पर हो गया घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य बंद, लोग परेशान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजसमंद. शहर में पिछले दो दिनों से घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य नहीं हो रहा है। शहर में रखे कचरा पात्र भी खाली नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है। हालांकि नगर परिषद का दावा है कि सोमवार को पांच टैम्पो के माध्यम से कचरा संग्रहण किया गया।
नगर परिषद की ओर से एक अक्टूबर से घर-घर से कचरा संग्रहण करने का कार्य प्रतापगढ़ की सृजन सेवा संस्थान को दिया गया है। उक्त फर्म को कचरा संग्रहण के टैम्पो और ड्राइवर आदि की व्यवस्था करनी थी। टैम्पो नगर परिषद की ओर से किराए पर उपलब्ध करा दिए गए, लेकिन फर्म को उन्हें चलाने के लिए स्थानीय ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं। जानकारों की मानें कुछ लोग चालकों को टैम्पो नहीं चलाने के लिए धमका रहे हैं। फर्म को चालक आदि नहीं मिलने के कारण पिछले दो दिनों से कचरा संग्रहण का कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की ओर से कचरा संग्रहण का कार्य स्थानीय ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाता था, लेकिन इस बार प्रतापगढ़ की फर्म ने यह ठेका लिया है।

आरएफआईडी भी नहीं लगना हुआ शुरू
संबंधित ठेकेदार की ओर से घरों के बाहर आरएफआईडी रेडियो फ्रीकवेंसी आइडिफिकेशन डिवाइस लगाने का काम भी शुरू नहीं किया गया है। सर्वर रूम आदि भी नहीं बनाया गया है। घरों से कचरा लेते समय कार्ड को उस पर टच करना होगा। इससे उसमें इन्द्राज डाटा मुख्य कम्प्यूटर के सर्वर में सेव होगा।
कचरे के लगे ढ़ेर, खाली नहीं हुए कचरा पात्र
शहर में नगर परिषद की ओर से कई स्थानों पर रखवा रखे कचरा पात्र भी दो दिनों से खाली नहीं हुए हैं। इसके कारण कचरा पात्रों के बाहर कचरा बिखरा हुआ है। हवा के साथ कचरा इधर-उधर उड़ रहा है। इसके साथ घरों में एकत्र कचरे को भी कचरा पात्रों में डालने के कारण वह भर गए हैं। उन्हें भी खाली नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक-दो दिन में व्यवस्थाएं हो जाएगी दुरुस्त
नगर परिषद की ओर से कचरा संग्रहण का कार्य एक अक्टूबर से नई फर्म को दिया गया है। सोमवार को पांच टेम्पो से कचरा संग्रहण किया गया है। एक-दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी।
- तरूण बाहेती, एक्सईएन नगर परिषद राजसमंद

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.