>>: प्रदेश में छाई इस गांव की देशी और हाईब्रिड मिर्च, बम्पर पैदावार से काश्तकारों के खिले चेहरे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजसमंद/आमेट. जिले के आमेट के आस-पास के गांवों में देशी और हाईब्रिड मिर्च की अच्छी पैदावार हुई है। काश्तकारों को मिर्च के अच्छे दाम मिलने से चेहरे खिले हुए हैं। यहां की मिर्च प्रदेश के कई शहरों में बिक्री के लिए जा रही है। इसके साथ ही टमाटरों की भी अच्छी पैदावार हुई है।
आमेट के सेलागुड़ा, आरवाड़ा, डेलाना, नारूजी का गुड़ा और आगरिया सहित आस-पास के गांवों में इस बार भी मिर्च की बम्पर पैदावार हुई है। खेतों में परिवार के लोग कोई पौधों से मिर्च तोडऩे में तो कोई मंडी में भेजने के लिए पॉलीथिन में मिर्च को पैकिंग का काम करने में व्यस्त है। काश्तकारों ने बताया कि एक गांव में 15-20 किसानों ने मिर्च की खेती की है। इससे यहां पर होने वाली मिर्च को बिक्री के लिए आमेट, राजसमंद, उदयपुर, जोधपुर, ब्यावर सहित कई स्थानों पर भेजी जा रही है। काश्तकारों ने बताया कि हाई ब्रिड मिच के 15 से 20 रुपए प्रति किलो तो देशी मिर्च 20 से 30 रुपए किलो तक बिक रही है। इससे काश्तकारों को अच्छी आय हो रही है।

मिर्च के किए थे मिनिकिट
कृषि विभाग के जानकारों के अनुसार पिछले साल मिर्च की पैदावार के लिए डीएमएफटी फंड से किसानों को मिनिकिट वितरित किए थे। इसके कारण पिछले साल भी मिर्च की अच्छी पैदावार हुई थी। यही कारण है कि इस बार भी मिर्च की अच्छी पैदावार हुई है।
कच्चे और पक्के टमाटर की बढ़ी मांग
आमेट के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार टमाटर की भी अच्छी पैदावार हुई है। इसमें कच्चे और पक्के दोनों तरह के टमाटरों की डिमांड बाजार में बनी हुई है। कच्चे टमाटर के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। इससे काश्तकार भी खुश है।
रोज तोड़ी तीन क्विंटल मिर्च
इस बार देशी मिर्च अच्छी हुई है। प्रतिदिन तीन क्विंटल के करीब मिर्च तोड़ी है। अब थोड़ी कम हो गई है। इसके भाव भी 25 रुपए किलो मिल रहे हैं। यहां से आमेट और कांकरोली पिकअप भरकर मिर्च जा रही है।
- रंगलाल कुमावत, ग्रामीण
साढ़े पांच बीघा में बोई थी मिर्च
साढ़े पांच बीघा में मिर्च बोई थी। इससे अच्छी पैदावार हुई है। मिर्च उदयपुर और जोधपुर तक जा रही है। भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। कई काश्तकारों ने मिर्च लगाई है। टमाटर की फसल भी अच्छी हुई है।
- पप्पूलाल कुमावत, ग्रामीण

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.