>>: हुंकार--बावरी समाज ने भरी हुंकार,सत्ता में समाज की भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

हुंकार--बावरी समाज ने भरी हुंकार,सत्ता में समाज की भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

- बावरी समाज जागृति महासम्मेलन में नई धानमंडी में बावरी समाज ने दिखाई एकजुटता

पीलीबंगा.नागौर जिले की मेड़ता सिटी की विधायक इंदिरा बावरी ने कहा कि बावरी समाज को एकजुट होना होगा,तभी समाज की हर क्षेत्र में पहचान बनेंगी,इसके लिए हम सबको शिक्षा प्राप्त कर समाज को संगठित कर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। बावरी गुरुवार को पीलीबंगा की नई धानमंडी में बावरी समाज जागृति महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज को संबाेधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में बावरी समाज की कांग्रेस व भाजपा ने दशकों से उपेक्षा की है,जबकि बड़ी संख्या में बावरी समाज इस क्षेत्र में निवास करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर,अनूपगढ़,बीकानेर सहित राज्य भर से बावरी समाज के बंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुलोचना बावरी ने कहा कि बावरी समाज समाजिक,आर्थिक व राजीतिक रूप से मजबूत होगा,तभी समाज का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि बावरी समाज ने महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। बावरी समाज की अभी तक चार महिलाएं विधायक बन चुकी है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का आगाज डॉ बीआर अंबेडकर व शहीद भगत सिंह की प्रर्तिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।


------------
बावरी समाज ने संगठित होने का किया आह्वान
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एसई व संस्था के संरक्षक गुरनाम सिंह चौहान,अलवर की बहरोड़ पंचायत समिति की पूर्व प्रधान वीना चौहान,कष्टम विभाग में सहायक आयुक्त नई दिल्ली अशोक चौहान,बावरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देशूजोदा,सेवानिवृत बीसीएमओ डॉ बालकृष्ण पंवार,संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी,संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बलदेव सिंह चौहान,प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,विधायक प्रतिनिधि रेशल सिंह बावरी,वरिष्ठ नेता नाजर सिंह बावरी,पूर्व सरपंच रामूराम बावरी,सुखदेव सिंह प्रेमी,मक्कखन सिंह बावरी,पूर्व सरपंच चानणराम बावरी,बुधराम बावरी,हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रभूदयाल बावरी,खूंमाराम बावरी,रामकुमार लांपालोई,जयपुर से विजयपाल सिंह,मेड़ता अध्यक्ष गुदाराम बावरी,वरिष्ठ नेता आर.एस.परमार, केपी राणा,वीर सिंह बावरी,बाबा जगतारसिंह,वरिष्ठ नेता मुखराम बावरी,दर्शन सिंह बावरी,पूर्व सरपंच नंदराम बावरी ने कहा कि बावरी समाज को संगठित होकर समाज उत्थान के लिए आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस व भाजपा से आह्वान किया जो बावरी समाज की बात करेंगा,बावरी समाज उसी के साथ विधानसभा चुनाव में रहेगा।
----------------
शिक्षित बनो,संगठित रहो व संघर्ष करो
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान भाटी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष छबील सिंह भाटी,टिब्बी से बीरबलराम बावरी,टिब्बी उप प्रधान रमेश कुमार बड़र्जुर,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष लालचंद धांधल ,जिला सचिव प्रेमसुख पंवार,अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार व जिला सचिव मोहन लाल भाटी,श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह व जिला सचिव महेंद्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ हंसराज पंवार ,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर गुरमीत सिंह,पीलीबंगा तहसील अध्यक्ष सदासुख बावरी,पूर्व तहसील अध्यक्ष साजनराम बावरी,शंकर लाल भाटी,नक्षत्र सिंह बावरी, रावतसर तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह,टिब्बी तहसील अध्यक्ष नानक सिंह बावरी,सचिव महेंद्र सिंह,नोहर तहसील अध्यक्ष धर्मपाल रखावत,रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल भाटी,हनुमानगढ़ तहसील अध्यक्ष विजय भाटी,अनूपगढ़ तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार,पूर्व तहसील अध्यक्ष भैराराम बावरी,सरपंच प्रतिनिधि कासीराम बावरी,सरपंच प्रतिनिधि धर्मसिंह बावरी,जिला उपाध्यक्ष हरदेव सिंह बावरी,सेवादल जिलाध्यक्ष रामप्रकाश बावरी,इमीलाल बावरी,सरपंच प्रतिनिधि ललकार सिंह बावरी,महिला विंग की जिला सचिव कांस्टेबल माया,सादुलशहर तहसील अध्यक्ष महिला विंग की मुख्तयार कौर,कनिष्ठ अभियंता माया राठौड़,कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार,एडवोकेट रोहित सिंह,
दिल्ली से आई जमना देवी बावरी,जगतार सिंह बावरी,सुनील राठौड़ व जगदीश प्रसाद महेंद्र गढ़,डबलीवास मौलवी से गुरमीत सिंह,पआदि ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर हम सबको चलते हुए शिक्षित बनो,संगठित रहो तथा संघर्ष करो के नारे को जीवन में अंगीकार करना है। मेड़ता से एडवोकेट दिनेश कुमार,प्रेमराज पालिया,जगदीश प्रसाद,पूर्व जिला सचिव कालूराम राठौड़आदि ने संबोधित किया। सादुलशहर से सुखमंदर सिंह बावरी,सुभाष पंवार,दारा सिंह बावरी,उप-सरपंच रामरख चौहान,एंकर प्रेम भाटी व राजेंद्र कुमार भाटी आदि भी शामिल हुए।
-------
रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समाबांधा
कार्यक्रम में गुरमीत मान खाराखेड़ा एंड पार्टी की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र चौहान,गौतम पालियास ,लक्ष्मण भाटी ने किया। कार्यक्रम समापन्न पर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था के प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान ने आभार वक्त किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.