>>: Gas Cylinder Price: दिवाली आने से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, यहां देखें नए दाम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

श्रीगंगानगर. Gas Cylinder Price: ऑयल कंपनियों ने त्योहारी सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 202 रुपए महंगा कर दिया है। पिछले महीने 19 किलोग्राम वजन वाले इस सिलेंडर के दाम 1623 रुपए 50 पैसे थे, लेकिन रविवार को 1823 रुपए 50 पैसे तक पहुंच गए। इस महीने नवरात्र, दशहरा आदि त्योहार आने हैं। वहीं दीपावली के लिए मिठाइयों का दौर भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में कॉमर्शियल सिलेंडर की खपत बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : ठेका प्रथा खत्म, अब ऐसे होगा प्लेसमेंट, CM Gehlot सरकार ने केबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला

इस बीच श्रीगंगानगर गैस एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज नागपाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम पूर्व की तरह ही रहेंगे। पिछले महीने ऑयल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर 936 रुपए का कर दिया था जबकि अगस्त में इस सिलेंडर का दाम 1136 रुपए प्रति सिलेंडर था। नागपाल ने बताया कि जिले में पचास गैस एजेसिंयां संचालित हैं, जबकि घरेलू गैस के उपभोक्ताओं की संख्या बीस हजार है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.