>>: दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी ने किए तनोट माता के दर्शन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जैसलमेर. विहिप मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक का आयोजन स्थानीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जैसलमेर में आयोजित हुई, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद- दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जैसलमेर की प्रमुख समाज सेवी मेघनासिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जैसलमेर जिला संयोजिका गीता राठौड़ ने की। विहिप जैसलमेर नगर संयोजिका नेन्सी जगाणी ने बताया कि मां महिषासुर मर्दिनी दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी ने कहा कि भारत भूमि में नारी हमेशा आदरणीय एवं धर्मपरायण रही है। देश में झांसी की राणी लक्ष्मी बाई, अहिल्याबाई होल्कर, जीजा बाई जैसी माताओं ने धर्म की रक्षार्थ अपना सर्वस्व अर्पण किया साथ ही वीरों की धरती राजस्थान में हजारों महिलाओं सहित जौहर करने वाली पद्मावती, अपने राज्य के लिए पुत्र का बलिदान करने वाली पन्नाधाय तो भक्ति में स्वयं भगवान को वरण करने वाली मीराबाई जैसी माताओं ने जन्म लिया। दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी ने जैसलमेर में बहनों को दुर्गा वाहिनी जैसे संगठन से जुडकऱए संगठित शक्ति का निर्माण करए जाति भेद के भाव से उठकर, सेवाए सुरक्षा एवं संस्कार का भाव जागरण करए स्वयं को सशक्त एवं सबल बनाकर राष्ट्र एवं धर्म को पुनस्र्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघनासिंह ने जैसलमेर में भी बालिकाओं को दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति जैसे राष्ट्रवादी एवं हमारी परंपराओं एवं संस्कृति की पुनस्र्थापना में अपना योगदान करने वाले संगठनों से जुडऩे की आवश्यकता जताई। जिला संयोजिका गीता राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राज पुरोहित, मालती बोहरा, मीना दैया, हेमलता पुरोहित, यामिनी, रेखा व्यास, भावना सोनी, उर्वशी शर्मा, नीलम बिस्सा सहित कई बहने उपस्थित रही। इससे पूर्व दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी ने तनोट माता के दर्शन कर राष्ट्र उत्थान एवं धर्म स्थापन के लिए मां से आशीर्वाद लिया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.