>>: हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, वसुंधरा राजे ने हेलीपेड पर जमाई चौपाल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

लाठी (जैसलमेर). पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को भादरिया गांव के दौरे पर रही। उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हो जाने से करीब आधे घंटे बाद रवाना हो पाया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यंमत्री राजे मंगलवार को दोपहर भादरिया गांव पहुंची। मंदिर में दर्शनों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे पुन: हेलीपेड पहुंची। उन्हें आसोतरा के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह चालू नहीं हो पाया। पायलट तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास करने लगे। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नीचे उतर गईं और हेलीपेड पर ही चौपाल जमा दी।

हेलीपेड पर एक झाड़ी के किनारे कुर्सी पर बैठी और करीब आधे घंटे तक उन्होंने ग्रामीणों केे साथ बैठक की। उन्होंने समस्याओं व अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। साथ ही महिलाओं के साथ भी कई मुद्दों को लेकर बातचीत की। इस दौरान महिलाओं, ग्रामीणों व युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ नजर आई। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रङ्क्षसह, भाजपा के युवा नेता आईदानसिंह भाटी, सरपंच प्रेमसिंह भाटी, आनंदसिंह राठौड़, मानवेन्द्रसिंह भाटी, एडवोकेट कंवराजसिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मालमसिंह केरालिया, वीरमसिंह सनावड़ा आदि उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.