>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
PM Modi in Rajasthan : 'गहलोत सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे', जानें पीएम मोदी ने राजस्थान को क्या-क्या दे डाली गारंटी? Monday 02 October 2023 08:00 AM UTC+00 जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजस्थान दौरे के दौरान एक बार फिर राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सीएम गहलोत के एक बयान पर पलटवार करते हुए गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार की किसी भी जनहित योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उसमें सुधार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाकर भी गहलोत सरकार को चौतरफा घेरा।
'राजस्थान को बचाएंगे, भाजपा सरकार लाएंगे' प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने नारा देते हुए कहा, 'राजस्थान ने आह्वान कर दिया है। राजस्थान को बचाएंगे, भाजपा सरकार लाएंगे।'
'कांग्रेस ने राजस्थान को तबाह कर दिया'
'राजस्थान बदनाम हो रहा है'
राजस्थान में भाजपा आने के बताए कारण
'भाजपा को बधाई दे रहे सीएम गहलोत' प्रधानमंत्री ने गहलोत सरकार के हालिया दिए बयानों पर तंज भी कसा और निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता का संदेश कांग्रेस के नेताओं तक पहुंच चुका है। यहां मुख्यमंत्री गहलोत जी को भी पता है कि कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।गहलोत जी ने एक प्रकार से भाजपा को बधाई दे दी है। आजकल वो आग्रह कर रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए।'
'किसी योजना को रोकेंगे नहीं, ये गारंटी है'
'जितनी गालियां दें, यहां कार्रवाई होगी'
'युवाओं से खिलवाड़ वालों को नहीं बख्शेंगे'
'गरीबों को पक्की छत की गारंटी' प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को साधने की भी कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में कहा, 'आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को एक और गारंटी दे रहा हूं। मोदी हर गरीब को पक्की छत देगा।अब तक 4 करोड़ घर बन चुके हैं और बाकी पर काम चालू है। आपका पक्का घर बनेगा, ये मोदी की गारंटी है।'
'जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती कांग्रेस सरकार'
'जाति-धर्म के नाम पर फैलाया जा रहा है भ्रम' महिला आरक्षण कानून का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'अभी लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटों पर बहनों को आरक्षण की गारंटी मोदी ने पूरी की है। कांग्रेस कितने दशकों से महिला आरक्षण के नाम पर बहनों से और आपसे वोट मांगती थी और संसद में अपने साथियों से बिल को फड़वाती भी थी।कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं को लेकर कैसी-कैसी अपमानजनक बातें कर रहे हैं, ये आए दिन हम देख रहे हैं।ये चाहते ही नहीं कि महिलाओं को उनका हक मिले, इसलिए बहाने बना रहे हैं, जाति-धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं।' |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
