>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
PM Modi Rajasthan Visit : आज मेवाड़ से 'मिशन राजस्थान', लोकार्पण-शिलान्यास कर कई नए प्रोजेक्ट्स की दी सौगात, कही ये बड़ी बातें Monday 02 October 2023 07:25 AM UTC+00 जयपुर। 'मिशन राजस्थान' को फतह करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर यहां पहुंचे। आज उन्होंने मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ से प्रदेश की सियासत और आम जनता को साधने पर पूरा ज़ोर लगा डाला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स जनता से सुपुर्द भी किए तो कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी। पिछले महज़ 8 दिन में प्रधानमंत्री का ये दूसरा प्रदेश दौरा रहा। इससे पहले वे 25 सितंबर को जयपुर के दादिया ग्राम में जनसभा को संबोधित करके गए थे।
देव दर्शन से दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री ने अपने चित्तौड़गढ़ दौरे की शुरुआत 'देव दर्शन' से की। राजस्थान पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ पहुंचकर मंदिर में धोक लगाई और दर्शन-पूजन किये। इसके बाद लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा कार्यक्रमों में शिरकत की।
प्रोटोकॉल के तहत हुई अगवानी
श्री सांवलिया जी सेठ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद पीएम मोदी सभा स्थल पहुंचे। यहां हज़ारों करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने संबोधित भी किया।
अतीत की विरासत के साथ संभावनाओं का प्रदेश
ये मिली सौगातें-- प्रधानमंत्री ने प्रदेश में कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इनमें - 512 करोड़ की 56 किलोमीटर लंबी चित्तौड़गढ़-नीमच रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
