>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan CM ने दी नई सौगातें, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी 90 फीसद छूट, गिग वर्कर्स के खाते में आएंगे 5000 रुपए Friday 06 October 2023 04:49 AM UTC+00 ![]() राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन 2030 के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कॉमर्स कॉलेज में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। सीएम गहलोत ने मंत्रालयिक कर्मचारी चयन निदेशालय के गठन की घोषणा की हैं। इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही थी। गिग वर्कर्स के खातों में डीबीटी के जरिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। रोडवेज बसों में मासिक पास बनवाने वाली कामकाजी महिलाओं और छात्रों को किराए में अब 10 फीसदी राशि ही देनी होगी। 90 फीसदी राशि सरकार वहन करेगी। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |