>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Elections 2023 : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज जयपुर दौरे पर, लेंगे BJP की संभाग बैठक Sunday 08 October 2023 03:53 AM UTC+00 ![]() Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 ने तेज गति पकड़ ली है। चुनाव डेट कभी भी घोषित हो सकती है। राजस्थान की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी एक कर दिया है। राज्यस्तरीय नेता तो तैयारी में जुटे ही है, पर केंद्रीय नेता कोई भी चूक नहीं करना चाह रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान यहां भाजपा की संभाग बैठक लेंगे। शाम को सोशल मीडिया वॉलिन्टियर्स से संवाद भी करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का 9 और 10 अक्टूबर को राजस्थान दौरा भी निरस्त हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोमवार काे बीकानेर में संभाग बैठक लेंगे। वहीं, प्रदेश चुनाव प्रभारी सोमवार को ही भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। यह बैठक भरतपुर में ही होगी। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |