>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पोकरण में 14.83 और जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत वोट का इजाफा Saturday 18 November 2023 06:34 AM UTC+00 धोरां धरती पर इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की तादाद तेजी से बढ़ी है। 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में जैसलमेर में 27003 और पोकरण में 28919 मतदाताओं की बढ़ोतरी इस बार होने वाले चुनाव की सूचियों में दर्ज की गई है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय जैसलमेर में 2 लाख 25 हजार 652 मतदाता व पोकरण में 1 लाख 94 हजार 962 मतदाता सूचीबद्ध थे। इनकी संख्या इस बार अंतिम मतदाता सूचियों में क्रमश: 2 लाख 52 हजार 655 व 2 लाख 23 हजार 881 हो गई है। जहां गत चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 616 मतदान केंद्र निर्वाचन विभाग ने स्थापित किए थे, उनकी संख्या में भी इस बार बढ़ोतरी की गई है और अब ये बढकऱ 688 हो गए हैं। इससे विशालकाय जिले में मतदाताओं की मतदान केंद्र तक पहुंच ज्यादा सुगम होने की उम्मीद है। जहां तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों की तुलना का सवाल है, जैसलमेर की तुलना में पोकरण क्षेत्र में मतदाता ज्यादा बढ़े हैं। 5 साल के अंतराल में जैसलमेर में 11.97 प्रतिशत तो पोकरण में 14.83 मतदाता बढ़ गए हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
