>>: राजस्थान चुनाव 2023: जयपुर के चक्कर में सियासी पिच पर तमाम प्रत्याशी घनचक्कर!

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

महेंद्र सिंह शेखावत
Rajasthan Assembly Election 2023 : बहुत दूर तक जाना पड़ता है, सिर्फ यह जानने के लिए कि नजदीक कौन है? यह स्लोगन सियासी पिच पर एकदम सटीक बैठता है। चुनावी समर में कूदे प्रत्याशी भी सुदूर इलाकों में खुशी-खुशी इसीलिए चले आते हैं ताकि जीत कर जयपुर लौटा जा सके। आलम यह है कि जयपुर के चक्कर में जयपुर के मूल निवासी प्रत्याशी घनचक्कर हो रहे हैं। जीत की चाह में अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने में गुरेज न करने वालों में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय भी शामिल हैं। एक ही जिले में अपने मूल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ने के उदाहरणों की फेहरिस्त तो काफी लंबी है। दूसरे जिले से आकर चुनाव लड़ने वालों को सियायत में कई नामों से भी नवाजा जाता है, मसलन, पैराशूटर, बाहरी तक कह दिया जाता है। एक चर्चित गीत मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम हैं भी ऐसे प्रत्याशी के साथ चस्पा कर दिया जाता है। अपवाद भी हैं जिन्होंने अपना घर छोड़ कर जयपुर में ही घर बना लिया और वहीं के होकर रह गए। शपथ पत्र में जयपुर का पता लिखा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट, पेयजल मुद्दे पर जंग


प्रत्याशी जो अपने जिले से बाहर लड़ रहे हैं:-


प्रत्याशी गृह जिला चुनाव लड़ रहे पार्टी
अभिषेक चौधरी फलौदी झोटवाड़ा कांग्रेस
नारायणसिंह जोधपुर सिविल लाइंस रालोपा
बद्री जाखड़ जोधपुर बाली कांग्रेस
ओटाराम देवासी पाली सिरोही भाजपा
कैलाश मेघवाल उदयपुर शाहपुरा निर्दलीय
सोहन सिंह जयपुर भरतपुर लोकजन शक्ति पार्टी

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव का रोचक किस्सा, मेवाड़-वागड़ में 6 सीटों पर 7 प्रत्याशी ऐसे जिनकी दो-दो पत्नियां



ये खुद ही खुद को वोट नहीं दे पाएंगे:

प्रत्याशी वोटर चुनाव लड़ रहे पार्टी
टीकाराम जूली अलवर शहर अलवर ग्रामीण कांग्रेस
हेमसिंह भडाणा किशनगढ़ थानागाजी भाजपा
महंत बालकनाथ अलवर शहर तिजारा भाजपा
जसवंत सिंह किशनगढ़ बास बहरोड भाजपा
शकुंतला रावत बहरोड बानसूर कांग्रेस
बलजीत यादव मुंडावर बहरोड राष्ट्रीय जनता सेना



जयपुर निवासी प्रत्याशी जो अन्यसीट से लड़ रहे:-

प्रत्याशी पार्टी विधानसभा क्षेत्र
सचिन पायलट कांग्रेस टोंक
नरपत राजवी भाजपा चित्तौड़गढ़
ज्योति मिर्धा कांग्रेस नागौर
निरंजन आर्य कांग्रेस सोजत
परम नवदीप निर्दलीय संगरिया
पृथ्वीराज मील जेजेपी सूरतगढ़
प्रशांत बैरवा कांग्रेस निवाई
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.