>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सर्दी में भी काबू नहीं आ रहा डेंगू, बाड़मेर में 7 दिन में 125 नए पॉजिटिव Friday 17 November 2023 05:18 PM UTC+00
मौसम में आए बदलाव के बाद भी थार में डेंगू काबू नहीं आ रहा है। सात दिनों में 125 नए केस सामने आए है। सबसे ज्यादा बाड़मेर और बालोतरा शहर में डेंगू के मामले मिले है। चिकित्सा विभाग को उम्मीद है कि सर्दी बढऩे के साथ ही डेंगू कम हो जाएगा। फिलहाल ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बाड़मेर में डेंगू के केस जून महीने से ही आने शुरू हो गए, अब नवम्बर आधा बीत चुका है, फिर भी सिलसिला थमा नहीं है। नए केस बढ़ रहे हैं। बाड़मेर में 7 से 14 नवम्बर के बीच कुल 125 नए केस मिले है। इस दौरान एक सप्ताह पहले केस का कुल आंकड़ा 447 था, जो 14 नवम्बर को 572 पर पहुंच गया। अब जिले के केस अलग-अलग चिकित्सा विभाग अब बाड़मेर और बालोतरा जिले के आंकड़ों को अलग-अलग दर्शा रहा है। डेंगू के मामलों में बाड़मेर जिले के 5 ब्लॉक में अब तक कुल 260 केस सामने आए है। वहीं बालोतरा में पांच ब्लॉक में कुल 312 केस मिले है। जिसमें बालोतरा पीएमओ में सर्वाधिक 122 पॉजिटिव अब तक आ चुके है। ओपीडी में बढ़ रहे डेंगू संदिग्ध अस्पतालों की ओपीडी में डेंगू संदिग्धों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में सैम्पल की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में बुखार के मरीज ही सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के बाद बुखार तेजी से फैल रहा है। इसमें डेंगू लक्षण वाले मरीज काफी है। फोगिंग के बाद भी नहीं काबू मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित इलाकों में फोगिंग भी करवाई जा रही है। लेकिन डेंगू काबू में नहीं आ रहा है। चिकित्सा विभाग ने अलग-अलग टीमें भी बनाई और गतिविधियां भी करवाई है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि तेज सर्दी होने पर डेंगू का असर कम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को इस बात की राहत है कि पिछले सीजन से इस बार डेंगू के केस कम मिले हैं। बाड़मेर : डरा रहे डेंगू के आंकड़े अक्टूबर ......पॉजिटिव केस 03 ............235 13 .............271 31 ............420 नवम्बर .........पॉजिटिव केस 07 ................447 14 .................572 -स्रोत...चिकित्सा विभाग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
