>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Air Pollution: चूरू और सीकर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर, दिल्ली को पीछे छोड़ा Thursday 16 November 2023 01:40 PM UTC+00 जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी और पंजाब-हरियाणा से आ रही मंद गति की हवाओं के कारण राजस्थान वायु प्रदूषण की चपेट में आ गया है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में धुंध (स्मोग) छाई रही। शेखावटी क्षेत्र में अत्यधिक धुंध के कारण दूर तक दिखाई देना बंद हो गया। चूरू और सीकर देश के सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र रहे। इन्होंने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम को पीछे छोड़ दिया। चूरू और सीकर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 452 रिकॉर्ड किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब िस्थति (सीवियर) हो गई। देश में केवल सात शहरों में ही सीवियर एक्यूआई मापा गया। प्रदेश में केवल करौली में ही हवा ठीकठाक रही। वहां एक्यूआई 98 मापा गया। 9 शहरों में भयंकर प्रदूषण जोधपुर सहित 16 शहरों में खराब हवा दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में मध्य हवा क्यों हो रहा वायु प्रदूषण |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
