>>: सहाड़ा विधानससभा से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने क्या दिए सवालों के जवाब देखें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कोरोना हो या लम्पी, हर समय जन सेवा के लिए तैयार मिला-पितलिया
जनता से सीधा जुड़ाव है। गहलोत सरकार की उपलिब्धयां लेकर जाएंगे-त्रिवेदी
प्रत्याशी का फैक्ट
राजेन्द्र त्रिवेदी कांग्रेस
उम्र-62-
शिक्षा- हायर सैकंडरी
संपत्ति: स्वयं के पास 4.12 लाख व पत्नी के पास 3.25 लाख रुपए नकद है। स्वयं के पास 1 करोड़ 3 लाख 92 हजार तथा पत्नी के पास 59.58 लाख की संपत्ति है। स्वयं के पास 25 ग्राम सोना व पत्नी के पास 150 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है। दो चौपहिया तथा दो दुपहिया वाहन हैं। स्वयं के नाम 12 लाख तथा पत्नी के नाम 10.99 लाख का ऋण बकाया है। स्वयं की वार्षिक आय 10.79 लाख तथा पत्नी की आय 7.10 लाख बताई गई है। 2 करोड़ की दोनों के नाम पर जायदाद है।
आपराधिक रिकॉर्ड-कोई आपराधिक मामला नहीं है।


लादूलाल पितलिया भाजपा
उम्र - 52
शिक्षा-10 वीं
संपत्ति: स्वयं के 3.96 लाख, पत्नी के 7.31 लाख, परिवार के 26 लाख तथा बच्ची के पास 93 हजार नकद है। बैंक खाते में 70.45 लाख, पत्नी के खातों में 63.06 लाख तथा परिवार के खाते में 4.72 लाख जमा है। 59 लाख का निवेश है। स्वंय के 8 कैरेट हीरे, 12 तोला सोना, 8 किलो चांदी है। पत्नी के 6 कैरेट के हीरे, 13 तोला सोना तथा 4 किलो चांदी है। चल संपत्ति 1.96 करोड़, पत्नी की 1.95 करोड़ तथा परिवार की 2.19 करोड़, बच्ची की 69.79 लाख रुपए की संपत्ति है। दोनो के पास 47 बीघा जमीन है। गंगापुर में 55 आवासीय, भीलवाड़ा में एक, बेंगलूरु में तीन भूखण्ड है।
आपराधिक रिकॉर्ड- कोई मामला दर्ज नहीं है।

सवालों के जवाब
सवाल- पिछले 10 साल में विधानसभा क्षेत्र का कितना विकास हुआ ? इसमें पार्टी का कितना योगदान रहा?
पितलिया- वर्ष 2013 से 18 तक भाजपा की सरकार में क्षेत्र से भाजपा के विधायक डॉ. बीआर चौधरी ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल समेत अन्य क्षेत्रों में कई कार्य किए हैं।
त्रिवेदी- वर्ष 2003 से 2013 तक वह 2018 से 2023 तक तीन विधायक कार्यकाल कांग्रेस के रहे है। इस दौरान क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रही है। चंबल का पानी पहुंचाया है।

सवाल- चुनाव में आप जनता के समक्ष किस मुद्दों को लेकर जा रहे हैं?
पितलिया- क्षेत्र की पिछले 15 वर्षों से सेवा कर रहा हूं। कोरोना महामारी हो या लम्पी बीमारी, हर समय सेवा में लग रहा है। हर किसी की तकलीफ में उसके साथ खड़ा रहा। विकास के लिए सदैव तत्पर हूं।
त्रिवेदी- कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं में 10 योजनाओं की गारंटी के साथ 2023 में फिर सत्ता में आने पर सात गारंटियां और देने का वादा किया है। इसी मुद्दे को जनता के सामने जा रहे हैं।


सवाल- जनता आपको ही क्यों चुने, सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी?
पितलिया- जनता ने मेरी 15 वर्षों की सेवा को देखा है। जनता मेरे साथ है। आगे भी सेवा कार्य जारी रखूंगा। क्षेत्र के हर समस्या का समाधान करनी की प्राथमिकता रहेगी।
त्रिवेदी- लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। प्रधान भी रहा हूं। जनता से सीधा सम्पर्क है। मौका मिला तो हर क्षेत्र की समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी।


सवाल- आपको पार्टी ने पहली बार टिकट देकर भरोसा जताया, ऐसा क्यों?
पितलिया- पार्टी ने क्षेत्र में सर्वे को आधार मानकर टिकट दिया है। जनता में मेरा विश्वास है इसीलिए मैं सर्वे में आगे रहा हूं।
त्रिवेदी- क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हूं। मुझे क्षेत्र की जनता जानती है। जो समय मिला है। हमारा जनसंपर्क जारी है।

सवाल- पार्टी ने आप पर भरोसा क्यों जताया ?
पितलिया- क्षेत्र में मेरी जन सेवा के कार्य को देखकर पार्टी ने भरोसा जताया है। उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
त्रिवेदी- आमजन का मुझमें जो विश्वास है, पार्टी ने उसी को आधार बना मुझे उम्मीदवार बनाया है। इस विश्वास को बनाए रखने का हरसंभव प्रयास रहेगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.