>>: सर्दी का असर : घने कोहरे में लिपटा रहा बाड़मेर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!
  • सुबह से कोहरे का असर, हाइवे पर विजिबिलिटी हुई कम

थार में सर्दी की सीजन में पहली बार घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक नजर आया। रात और दिन के तापमान में मामूली कमी आई। वहीं सर्दी का असर अब बढऩा शुरू हो चुका है। हवा भी सर्द हो गई है।

बाड़मेर में बीती रात से ही कोहरे का असर नजर आने लगा था। सुबह शहर घने कोहरे में लिपटा दिखा। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। बाद में दिन में काफी हल्की धूप निकली। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है।

विजिबिलिटी रही काफी कम

कोहरे के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम रही। कोहरा काफी घना होने के कारण वाहन धीरे चले। वाहन चालकों को दिन में भी हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे के अलावा शहर की सडक़ों पर भी दृश्यता काफी कम थी।

सामान्य से नीचे आया तापमान

कोहरे के बाद सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा भी सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 15 डिग्री दर्ज हुआ। सर्दी शुरू होने के बाद यह पहली बार हुआ है कि रात-दिन का पारा एक साथ सामान्य से कम रहा है।

आगे क्या

मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा। रात और दिन का पारा क्रमश: 16 और 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हवा का रुख कुछ तेज रहेगा। ऐसे में रात में सर्दी का असर बढऩे की संभावना जताई गई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.