>>: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा की तैयारियां जोरों पर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

घड़साना. अनूपगढ़ विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संतोष बावरी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुधंरा राजे की रविवार को होने वाली जनसभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभा स्थल पर भव्य मंच तथा सुरक्षा के लिहाज से मंच के आस-पास बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभा स्थल शेड के नीचे बैठने के लिए कुर्सियां, सोफे लगाए जा रहे हैं। सभा स्थल के पास पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। सभा स्थल पर तमाम कार्य अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित छाबड़ा की देखरेख में हो रहा है। पूर्व सीएम राजे की जनसभा स्थल का जायजा डिप्टी एसपी रामेश्वरलाल मेघवाल तथा सीआइ जितेन्द्र स्वामी ने लिया है। सभा स्थल के आस-पास पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी तैनात की जाएगी। भ्भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल ङ्क्षसह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बारह बजे घड़साना नईमंडी के शहीद भगतङ्क्षसह राजकीय स्टेडियम पर बने हेलीपेड पर उतरेगी। करीब एक डेढ घंटा भोजन व विश्राम के बाद दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेगी।
सुरक्षा के लिए तैनात जाब्ता
पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की सभा के दौरान हेलीपेड पर उतरने से लेकर यहां से रवानगी तक सुरक्षा का जिम्मा अपर पुलिस अधीक्षक रायङ्क्षसह बेनीवाल के नेतृत्व में रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक बेनीवाल ने हेलीपेड स्थल से सभा स्थल तक रूट चार्ट का निरीक्षण भी किया। पूर्व सीएम राजे को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उसी प्रोटोकोल के मुताबिक सौ से अधिक का पुलिस जाब्ता सभा स्थल पर तैनात रहेगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.