>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नागौर में प्रधानमंत्री मोदी हुए खुश, बोले - नागाणो नित रो भलो Saturday 18 November 2023 01:28 PM UTC+00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नागौर जिला मुख्यालय पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एक ओर जहां केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनाया, वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए इस चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने नागौर में राहुल गांधी या सोनिया गांधी को निशाना बनाने की बजाए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनके पुत्र के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को घेरा। चुनावी सभा से पहले पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे लोक देवता वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल पहुंचे तथा तेजाजी के मंदिर में पूजा करने के बाद नागौर आए। मोदी ने मुख्यमंत्री गहलोत व सचिन पायलट का नाम लिए बिना एक व्यक्ति के बार-बार सिगरेट छोड़ने का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने बार-बार हाथ मिलाकर सेंचुरी तो बनाई, लेकिन मिले अब तक नहीं हैं। अब जब चुनाव आए हैं तो जनता को दिखाने के लिए बेमन से फोटो खिंंचवा रहे हैं। पीएम मोदी ने भाषण शुरू करने से पहले भारत माता, वीर तेजाजी, मीरा बाई, जांभोजी, गोगाजी, दधिमती माता के जयकारे लगवाए। 44 मिनट के भाषण में भाइयों-बहनों की बजाए इस बार 'मेरे परिवारजनों' वाक्य को बार-बार दोहराया। मोदी ने कहा कि हमने नागौर में तेजाजी पैनोरमा व जाम्भोजी पैनोरमा बनाया है। कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
