>>: गार्गी पुरस्कार के लिए करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली लड़कियों को गार्गी पुरस्कार मिलेगा। गर्ल्स एजुकेशन फाउंडेशन राज्य और जिले में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली उन लड़कियों को गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करेगा, जिन्होंने 2023 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

2023-24 सत्र के लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पुरस्कारों के लिए 15 दिसंबर तक शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। फाउंडेशन सचिव तेजपाल मूड ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिले में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु 3000 रुपये की प्रथम किश्त प्राप्त होगी। उन्हें पुरुस्कार के रूप में 5,000 रुपये की एकमुश्त राशि भी मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए - यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन के लिए दिशा निर्देश-
सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको गार्गी पुरस्कार पर क्लिक करना होगा।
इसके पश्चात आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आप को दिशा निर्देश के लिंक पर क्लिक करना होगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.