>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नेताजी बहा रहे पसीना, प्रचार ने पकड़ी गति Thursday 16 November 2023 04:14 AM UTC+00 भीलवाड़ा जिले में चुनावी प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। 25 नवम्बर को मतदान में महज नौ दिन बचे हैं। जिले की 7 सीटों पर भाग्य आजमा रहे 61 प्रत्याशियों को जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है। जिले में करीब 18.51 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 70 हजार से ज्यादा नव मतदाता हैं। जिले में भीलवाड़ा, शाहपुरा, आसीन्द, जहाजपुर, सहाड़ा, जहाजपुर तथा मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 नवम्बर को मतदान होगा। चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रत्याशी 23 नवम्बर तक रैली, सभा और अन्य आयोजन कर सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा। नेता केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर सकेंगे। इस लिहाज से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के पास महज 9 दिन का समय शेष है। वॉयस मैसेज का सहारा जनसंपर्क में आई तेजी जिले की स्थिति |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
