>>: पटाखों की दुकान हटने के बाद सफाई करना भूले जिम्मेदार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पोकरण कस्बे में दीपावली के त्यौहार पर राउमावि मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई थी। दुकानें हटने के बाद पीछे बिखरे कचरे की सफाई नहीं करवाए जाने के कारण यहां गंदगी बिखरी पड़ी है। जिसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष दीपावली के त्यौहार पर कस्बे के राउमावि मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई जाती है। धनतेरस से दीपावली के दिन तक यहां पटाखों की दुकानें रहती है। गोवद्र्धन पूजा के दिन दुकानें हटा ली जाती है। जिला प्रशासन की ओर से अनुज्ञा पत्र जारी करने के बाद नगरपालिका की ओर से यहां शामियाने, रोशनी की व्यवस्था करने के साथ किसी भी तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए अग्निशमन खड़ी की जाती है। इसके लिए अनुज्ञापत्र धारियों से निर्धारित शुल्क भी वसूला जाता है। दीपावली के त्यौहार के बाद दुकानदारों की ओर से बचे हुए पटाखे समेट लिए जाते है और कचरा यहीं छोड़ दिया जाता है। जिसकी सफाई करवाने की जिम्मेवारी नगरपालिका की है। इस वर्ष भी दीपावली के त्यौहार पर पटाखों की दुकानें लगाई गई। जिनके हटने के बाद मैदान में कचरा बिखरा पड़ा है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।
कचरे व गंदगी से हो रही परेशानी
पटाखों की दुकानें हटने के बाद दुकानदारों की ओर से कचरा यहीं छोड़ दिया गया। साथ ही मैदान के बाहर लगने वाले हाथ ठेला चालकों की ओर से भी सड़ी गली सब्जी, फल व अनय कचरा इसी मैदान में फैंक दिया जाता है। ऐसे में यहां कचरा व गंदगी बिखरी पड़ी है। जिसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है। यही नहीं गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध भी फैल रही है। जिससे मच्छरों व मक्खियों की भरमार हो गई है।
बीमारी फैलने की आशंका
मैदान में बिखरे कचरे व गंदगी पर दिनभर गोवंश, श्वान व विचरण कर रहे है। कई बार गोवंश फल, सब्जियों व अन्य सामान के साथ पॉलीथिन आदि का भी सेवन कर लेते है। जिससे उनके बीमार होने की आशंका है। इसी प्रकार मच्छरों व मक्खियों की भरमार से आसपास क्षेत्र में मौसमी बीमारी फैलने का भय भी बना हुआ है। जबकि जिम्मेदारों की ओर से यहां सफाई को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का उपयोग
कस्बे के राउमावि मैदान में बिखरे कचरे में सर्वाधिक पॉलीथिन का कचरा है। सरकार की ओर से पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके कस्बे में पॉलीथिन का उपयोग, विक्रय व भंडारण जमकर हो रहा है। इसी के चलते मैदान में चारों तरफ पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक के ढेर लगे पड़े है। जिनके विरुद्ध भी प्रशासन व नगरपालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.