>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर तीन कार्मिकों को थमाए नोटिस Friday 17 November 2023 02:36 PM UTC+00 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय व स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नागौर में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों से गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अपनी सभी शंकाओं का प्रशिक्षण के माध्यम से समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के कार्मिकों से संबंधित प्रश्न पूछे। पीओ-2 अर्जुनसिंह व पीओ-1 बालूराम से प्रशिक्षण से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का जवाब नहीं देने व गम्भीरता से प्रशिक्षण नहीं लेने पर दोनों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करते हुए चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण में विधानसभा अनुसार 10 प्रशिक्षण स्थलों पर 4160 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी रिछपालसिंह बुरड़क व प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी मानाराम ने विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित रहे कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ यादव ने मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे तीन कार्मिक निर्मल पंवार, राजाराम व रामकरण को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
