राजस्थान में स्मृति इरानी बोली: डर उनको लगता है, जिनका सरदार मूर्ख हो, हम शेर की पार्टी वाले हैं
भाजपा की मुख्य वक्ता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि डर उनको लगता है जिनका सरदार मूर्ख हो। हम शेर की पार्टी वाले हैं, हमको डर नहीं लगता है। जनता के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाले नेता का नाम है नरेंद्र मोदी। भीलवाड़ा में एक बच्ची के साथ बलात्कार करके भट्टी में फेंक दिया जाता है। ये सुनकर ही दिल दहल जाता है। ये वीरो की भूमि है, जिसमें बहनों-बेटियों की सुरक्षा के लिए मौत से लड़ जाते हैं। लेकिन समझौता नहीं किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति गुरुवार को टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में अटल उद्यान देवली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार चुप्पी साधे हुए है। ऐसी सरकार पर लानत है।
ये वो प्रदेश है जिसकी पुण्य धरा वीरों के खून से सींची गई है। लेकिन बहन-बेटियां आज राजस्थान में सलामत नहीं है। यह चुनाव केवल बीजेपी विजय बैसला का चुनाव नहीं है। यह चुनाव हर उस परिवार का चुनाव है जो बहन बेटियों की सलामती चाहता है।
ये बेटी को सुरक्षा नहीं दे सकते
इनके मंत्री कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का झूठा नारा देते हैं। ये राजस्थान की बेटी को सुरक्षा नहीं दे सकते है। कांग्रेस के राज में शिक्षिका को जिंदा जलाया जाता है। गरीबों को चूल्हों से छुटकारा किसी ने दिलाया है तो नरेंद्र मोदी ने दिलाया है।
उज्ज्वला योजना के तहत योजना के तहत माताओं-बहनों का मान बढ़ाया है। मोदी से पहले किसी ने किसानों के खातों में पैसे डाले क्या? उनके नेता तो कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं तो दस पैसे ही जनता तक पहुचते हैं। आज सीधा पूरा पैसा गरीबो के खाते में जा रहा है।
पेपर लीक से युवाओं ने की आत्महत्या
प्रत्याशी विजय बैंसला ने कहा की हम सबको मिलकर इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। सरकार के विधायक व सिस्टम है ही नहीं। इनके राज में पेपर लीक की वजह से जाने कितने युवाओं ने आत्महत्या की है। राजस्थान में चारो तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। इनकी सरकार जा रही है। लेकिन इनकी अकड़ नहीं जा रही है। इस सरकार का जाना निश्चित है, इसको कोई रोक नहीं सकता है।
राजस्थान में भ्रष्टाचार कायम
जिला प्रभारी व दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार कायम है। माता बहनों का अपमान हो रहा है। देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार ने राजस्थान को पीछे धकेल दिया है। एक महीने बाद भाजपा की सरकार बनेगी ओर भ्रष्टाचारी जेल के पीछे होंगे।
यह भी रहे मौजूद
सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, विधानसभा प्रभारी रणवीर पठानिया, सत्यनारायण चौधरी, नरेश बंसल, उपजिला प्रमुख आदेश कंवर, चंद्रवीर सिंह, विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया, राकेश बढ़ाया, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।