>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Mahachhath Puja: जाने ऐसा क्यों किया श्रद्धालुओं ने तालाब के घाट पर Saturday 18 November 2023 04:42 AM UTC+00 सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने छठी मइया को प्रसाद का भोग चढ़ाकर व शीश नवाकर खुशहाली की कामना की। महापर्व के तहत महिलाओं ने घरों की सफाई कर परम्परागत रूप से कांच ही बास के बहगिया, बहंगी लचकत जाय... गीत गाते हुए लौकी सब्जी, चने की दाल व अरवा चावल पकाए। सूर्य भगवान के साथ छठी मइया को प्रसाद अर्पित किया। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रती प्रसाद ग्रहण के बाद जल व प्रसाद शनिवार शाम को पूजन के बाद ही ग्रहण करेंगे। उसके बाद शुरू होगा छठ माता व सूर्य भगवान की उपासना का व्रत, जिसका उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही पारणा करेंगे। ठेकुआ प्रसाद बनाने की तैयारी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
