>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले - ईआरसीपी हमारा प्रोजेक्ट, भाजपा की सरकार बनीं तो हम पूरा करेंगे Friday 17 November 2023 03:21 PM UTC+00 Rajasthan election 2023 : भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक सरकार कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी गठन कर आरोपियों को सीधे जेल भिजवाएंगे। भाजपा ने इस मुद्दों को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। हमारा संकल्प पत्र देकर कांग्रेस भयभीत है, डर चुकी है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में ईआरसीपी हमारा प्रोजेक्ट है। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर केन्द्र सरकार से इसे पूरा करवाएंगे। कांग्रेस सरकार के पास वेतन देने के पैसे नहीं साल 2013-14 में केंद्र सरकार से राज्य को 8 हजार 744 करोड़ का अनुदान मिलता था। मोदी सरकार में ये अनुदान 4 गुना बढ़कर 33 हजार 981 करोड़ हो गया। उसके बाद भी राजस्थान की आर्थिक स्थिति खराब है। कांग्रेस की सरकार इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है। कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे तक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस का राजस्थान मॉडल को झूठ, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला अत्याचार से भरा पड़ा बताया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
