>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर जाट समाज ने जताया रोष, माफी के लिए 15 दिन की दी चेतावनी Saturday 23 December 2023 02:20 PM UTC+00 संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री करने पर जिला जाट समाज टोंक ने रोष जताया है। इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि संसद के बाहर उपराट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर असीन जगदीप धनकड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से उछल-उछलकर मिमिक्री की गई, जो गलत है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो बनाते रहे। उपराष्ट्रपति केवल एक समाज का ही प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरे भारत में निवास करने वाली मानव जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। मिमिक्री करने वाले सांसद राष्ट्रपति व उपराष्ट्रति की उपस्थिति में 15 दिन के अंदर अंदर माफी मांगने पर ही विरोध समाप्त होगा। अन्यथा जाट समाज सडक़ पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरन रामसहाय, मुकेश खादवाल, प्रदीप चौधरी, सजनी चौधरी आदि शामिल थे। रैगर समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन बारातियों की ओर से इसका विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की गई। महिलाओं के साथ भी मारपीट तथा अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर पुलिस थाना बाटोदा में मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन घटना को आठ दिन के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में असंतोष एवं आक्रोश है । इस दौरान नगर परिषद के उपसभापति बजरग लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा बुद्धि प्रकाश दबकिया , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शकुन्तला वर्मा, जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल, सुरेन्द्र , विनोद, जयनारायण वर्मा, देवेन्द्र , उमेश, सीताराम, राजाराम, प्रभूलाल, पूरण मल, राजेश, धर्मेश आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
