>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 656 नए केस मिले, एक की मौत Sunday 24 December 2023 09:54 AM UTC+00 | Tags: health भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये आंकड़े पिछले 24 घंटों के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त कुल 3,742 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। केरल में सबसे ज्यादा 128 नए मामले पाए गए, जबकि कर्नाटक में 96 केस दर्ज किए गए। पिछले कुछ हफ्तों से भारत में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार ने नए वैरिएंट JN.1 को लेकर चेतावनी दी है। यह नया वैरिएंट भारत के अलावा सिंगापुर और इंग्लैंड जैसे देशों में भी पाया गया है। मुख्य बातें: भारत में पिछले 24 घंटों में 656 नए कोरोना केस दर्ज किए गए आपको बता दें कि पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 52% की बढ़ोतरी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को यह जानकारी दी। (आईएएनएस) Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
