>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मूवी के टिकट संग बेचा जबरन पॉपकॉर्न, कोर्ट सख्त - मल्टीप्लेक्स पर लगाया 75 हजार रुपए का जुर्माना Sunday 10 December 2023 06:59 AM UTC+00 कंज्यूमर कोर्ट ने मल्टीप्लेक्स की टिकट के साथ जबरन पॉपकॉर्न बेचने और बाजार रेट से अधिक पैसे वसूलने को अनुचित व्यापार व्यवहार मानते हुए मल्टीप्लेक्स पर 75 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। परिवादी अनिल भंडारी, उर्मिला भंडारी, रंजू जैन और शांतिचंद पटवा ने परिवाद दायर कर कहा कि उन्होंने मूवी (फिल्म) देखने के लिए 140 रुपए प्रति टिकट के हिसाब से ऑनलाइन टिकट बुक करवाए थे। शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्थित सिनेमा हॉल पहुंचने पर उन्हें 90 रुपए के टिकट जारी किए और बताया कि अतिरिक्त 50 रुपए पॉपकॉर्न खरीद के अनिवार्य रूप से लिए हैं। सिनेमा हॉल में उन्हें गत्ते के डिब्बे में महज दस रुपए तक की पॉपकार्न दी गई। मल्टीप्लेक्स के अधिवक्ता ने कहा कि सिनेमा देखने की बुकिंग पेटीएम से की गई है। उसी की जिम्मेदारी बनती है और पेटीएम को तो पक्षकार ही नहीं बनाया, इसलिए परिवाद खारिज किया जाए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
