>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकसभा चुनाव में हार का क्रम तोड़ना चाहती है कांग्रेस, अब इन दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी Sunday 24 December 2023 03:37 AM UTC+00 फिरोज सैफी पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव जीते कई दिग्गज विधायकों को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव हारे कई पूर्व मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव में उतारने का मंथन हो रहा है। बताया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो जाएंगी। यह भी पढ़ें : मंत्रिमंडल बनने से पहले भजनलाल सरकार ने तैयार किया ये बड़ा प्लान कांग्रेस में इन नेताओं पर चर्चा हरीश चौधरी : बायतु विधायक हरीश चौधरी को जैसलमेर-बाड़मेर से चुनाव मैदान में लड़ाया जा सकता है। चौधरी पूर्व में यहां से सांसद रह चुके हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीय : कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और बागीदौरा से लगातार चौथी बार चुनाव जीते महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भी आदिवासी अंचल की बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से चुनाव लड़ाने को लेकर मंथन चल रहा है। अशोक चांदना: भीलवाड़ा की हिंडोली से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए अशोक चांदना को भी भीलवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी चांदना भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें : जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के बड़े कदम से इस बेहद जरूरी चीज के दामों में आई जबरदस्त गिरावट ओला और श्रवण में से किसी एक को मौका |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
