>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का करणपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, सीपी जोशी बोले- मोदी की गारंटी के आगे गहलोत की गारंटियां फेल Monday 25 December 2023 04:32 AM UTC+00 Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: मोदी की गारंटी के आगे अशोक गहलोत की गारंटियां फेल हो गई । जनता के वोट की ताकत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और आपके बीच का सामान्य व्यक्ति राज्य का मुख्य मंत्री बना है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को करणपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे केसरीसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में औरंगजेब का पाठ पढ़ाया जाता था। भाजपा की सरकार में 26 दिसंबर का दिन वीर साहिबजादों बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह जी के नाम से देश मनाएगा । यह भी पढ़ें : राजस्थान में ATM लूटने पहुंचे बदमाश, तो मुंबई में बज उठा सायरन, जानें फिर क्या हुआ? सभा को भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, सांसद निहाल चंद, गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ व जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट को दो वर्ष से नहीं मिल रहा स्थायी मुख्य न्यायाधीश, जानिए पूरा मामला पदमपुर में कार्यक्रम |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
