>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सरकार बदली: गहलोत के फोटो वाले दूध के पैकेट पर असमंजस Sunday 24 December 2023 03:55 AM UTC+00 राजस्थान में नई सरकार बन चुकी और भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अब भी अशोक गहलोत ही हैं। स्कूलों में बांटे जाने बाल गोपाल योजना के पैकेटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ही फोटो हैं। सरकारी स्कूल में लगभग 31 मार्च तक का दूध का स्टॉक है। यह दूध विद्यार्थियों को दिया जाएगा। कई स्कूलों में दूध का बड़ा स्टॉक छह माह तक का है।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बाल गोपाल योजना के तहत आपूर्ति करने वाली भीलवाड़ा डेयरी ने मार्च 2024 तक के दूध पाउडर के पैकेट एडवांस में स्कूलों में भेज दिए थे। इस पैकेट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम और फोटो है। अब संस्था प्रधानों के सामने दिक्कत है कि स्कूलों में दूध पाउडर का मार्च तक का स्टाॅक है, उस पर गहलोत के फोटो कैसे हटाए? हालांकि आचार संहिता के दौरान गहलोत के फोटो पर काली या सफेद टेप लगाने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों ने हर पैकेट पर टेप लगाई, लेकिन कई पैकेट से टेप हटने से गहलोत का फोटो दिखने लगा है। अब उच्च स्तर से दिशानिर्देश भी नहीं मिले हैं। भाजपा शासन काल की योजना स्टॉक की स्थिति 3,72,063 किलोग्राम दूध पाउडर स्टॉक |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
