>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मुर्गी चोरी का मामला पुलिस के गले पड़ा Sunday 24 December 2023 04:52 PM UTC+00 #chicken theft जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव संगतपुरा में पिछले दिनों हुआ मुर्गी चोरी का मामला उलटे पुलिस के गले पड़ गया है। इस गांव में पिछले दिनों मुर्गी चुराने की घटना घटी। मुर्गी वीरू सिंह की थी, जिसे चुराने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला पंचायत में पहुंचा तो चोरी के आरोपी को पंचायत ने दो हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया। यह राशि जिसकी मुर्गी थी उसी को देनी थी। मुर्गी चुराने के आरोपी ने समय पर जुर्माना नहीं भरा तो वीरू सिंह ने इसकी शिकायत मटीली राठान थाने में कर दी। पंचायत से निकल कर आए इस मामले की जांच थाने के पुलिस कर्मी लीलाधर को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थाने में दोनों पक्षो के साथ जांच अधिकारी की क्या बातचीत हुई, इसका ब्यौरा तो नहीं मिला, लेकिन जो चोरी का आरोपी था उसके साथ पूर्व सरपंच सहित कई ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक से फरियाद करने पहुंच गए। इन लोगों का आरोप था कि जांच अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। चोरी के आरोपी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
