>>: आया सर्दी के सीजन का प्याज, मीठे प्याज के लिए भाव लेने के लिए समय से पहले कर रहे खुदाई

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!



देश में प्याज उत्पादन में दूसरे पायदान पर सीकर जिले में सर्दी के सीजन प्याज की खुदाई शुरू हो गई है। भावों में तेजी को देखते हुए किसानाें ने समय से पहले ही प्याज की खुदाई शुरू कर दी है। नए प्याज में नमी ज्यादा होने के कारण किसानों को नए प्याज के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। सीकर मंडी में इस समय स्थानीय प्याज 13 से 19 रुपए व अलवर का प्याज 22 से 23 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में प्याज के भाव कम रह सकते हैं। मंडी में इन दिनों सीकर, मैलासी, सांवलोदा, अलवर, नासिक के प्याज का प्याज आने लगा है। वहीं रोजाना मंडी से करीब 20 टन तक प्याज आ जाता है।

फरवरी मार्च में बढ़ेगा फायदा
सीकर में सर्दी के सीजन का प्याज अगस्त माह में बोया जाता है। रोपाई के समय मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण कई जगह प्याज की पौध नष्ट हो गई थी। जिसके बाद प्याज के भाव तेज होने शुरू हो गए। इस पर किसानों ने महंगे भावों में प्याज लगाया और तैयार होने से पहले से खुदाई शुरू कर दी। जिले में इस बार सर्दी के सीजन वाले प्याज की बुवाई 13 हजार हेक्टैयर में हुई है।
आमजन को थोड़ी राहत
किसानों के समय से पहले प्याज की खुदाई करने से आमजन को थोड़ी राहत मिली है। लोगों का कहना है कि नए प्याज आने से भावों में थोड़ी गिरावट आने की वजह से राहत मिली है। वहीं किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है।
पांच से ज्यादा राज्यों में सप्लाई होता है प्याज सीकर के प्याज की मीठे प्याज के तौर पर लगातार पहचान बढ़ रही है। मंडी के कारोबारियों ने बताया कि यहां का मीठा प्याज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड आदि राज्यों में सप्लाई होता है। सीजन में रोजाना 25 हजार तक कट्टे तक जाते है।जिले के 50 हजार किसान प्याज की खेती से जुड़े हुए है। सबसे ज्यादा धोद ब्लॉक में प्याज की खेती होती है।


उम्मीद: कोल्ड स्टोरेज बने तो मिले राहत
प्याज की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि मीठे प्याज में पानी की मात्रा काफी रहती है। इस वजह से यह खराब भी जल्दी हो जाता है। यदि किसानों के लिए सरकार कोल्ड स्टोरेज तैयार करवाकर दें तो किसानों को राहत मिल सकती है। सीकर के प्याज उत्पादक किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने का मुद्दा दस साल से गूंज रहा है। इसके बाद भी सरकार किसानों को राहत नहीं दे सकी है। इसका खामियाजा किसानों को हर साल कम भावों में प्याज बेचने से हो रहा है।

एक्सपर्ट व्यू....
सीकर मंडी में सांवलोदा, मैलासी क्षेत्र का प्याज आ रहा है। भाव लेने के लिए कई किसान समय से पहले इस प्याज को खोद लेते हैं। इस प्याज में पानी की मात्रा ज्यादा होने से भाव कम रहते हैं।
देवीलाल चौधरी, प्याज के थोक विक्रेता

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.