>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बिना चुनाव पास कर दिए करोड़ों के काम Sunday 24 December 2023 06:21 AM UTC+00 आयोजना समिति का चुनाव जरूरी, साधारण सभा व स्थापना समिति की बैठक बाद में हो - लगाया आरोप, चुनाव कराने वाले अफसरों की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध, उनकी जगह नए अधिकारी चुनाव के लिए लगाएं जिला परिषद ने दो साल से जिला आयोजना समिति का चुनाव नहीं करवाया। इस चुनाव से पहले तैयारी साधारण सभा व स्थापना समिति की बैठक कराने की हो रही है। कुछ जिला पार्षदों ने कहा है कि आयोजना समिति का चुनाव कराने के बाद ही आगे की प्रक्रियाएं शुरू होनी चाहिए। उन्होंने ये भी चेताया है कि यदि साधारण सभा या स्थापना समिति की बैठक की गई तो इसका विरोध होगा। सरकार से जांच आदि भी करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि आयोजना समिति का चुनाव कराने वाले अफसरों की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। उन्हें बदला जाए। जब सभी नगर निकायों से सूचना आ चुकी हैं तो फिर आयोजना समिति के चुनाव में देरी क्यों हो रही है। कई पार्षदों ने तैयारी की है कि जल्द चुनाव की तिथि सामने नहीं आई तो वह परिषद के बाहर प्रदर्शन भी कर सकते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
