>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पटरी से उतरा रेल का डिब्बा, हादसा टला Sunday 24 December 2023 07:18 PM UTC+00 जोधपुर से पालनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन डेमू के रविवार रात करीब 9 बजे समदड़ी रेलवे स्टेशन यार्ड में प्रवेश करते समय एक कोच पटरी से उतर गया। यार्ड में होने पर ट्रेन की गति काफी धीमी थी, इसलिए हादसा टल गया। चालक ने भी तुरंत ट्रेन को रोक दिया। कोच के पहिए अचानक पटरी से उतरने पर तेज आवाज होते ही यात्री भयभीत हो गए। ट्रेन के दूसरे नम्बर के कोच के दो पहिए पटरी से उतरने पर मार्ग को ब्लॉक कर दिया। इस दौरान रेलवे पुलिस, स्टेशन अधीक्षक व अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें: बजरी पर फिर रार, टूटी गाडि़यां, चली लाठियां, मामले दर्ज जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोच के पहिए ट्रैक से उतरते ही तेज आवाज हुई। जिससे एकबार यात्री घबरा गए। इसके कुछ देर बार यार्ड में ही ट्रेन को चालक ने रोक दिया। आशंका के चलते कई यात्री ट्रेन रुकने पर नीचे उतर गए। आसपास अंधेरा होने के कारण यात्रियों को परेशानी भी हुई। ट्रेन के कोच के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची। हालांकि किसी के चोट आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह भी पढ़ें: तजार था अध्यापकों का और सूची में स्कूल का नाम ही नहीं मार्ग को ब्लॉक किया |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
