>>: राजस्थान की आइएएस परी और हरियाणा के विधायक भव्य ने लेकसिटी के इस आलीशान होटल में लिए सात फेरे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र और आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान निवासी आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई लेकसिटी में शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की रस्में उदयपुर के उदयसागर िस्थत होटल राफेल्स में हुई। कई मेहमान शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे।

होटल राफेल्स को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया। सुबह से ही शादी की पूजा व अन्य रस्में शुरू हो गई थीं। दोपहर को हल्दी व मेहंदी सेरेमनी हुई। परी को हल्दी लगाते हुए परिजनों की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुए। शाम 7 बजे बारात निकली जिसमें दूल्हे भव्य क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग साफे में नजर आए। वहीं, परी लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखीं। रात को करीब साढ़े नौ बजे बाद फेरे हुए। वहीं, रात में ही संगीत पार्टी भी हुई।

haldi_ceremony.jpg

पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 को

उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा। इसके बाद हिसार जिले के आदमपुर में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया है। आखिर में 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के कई नेताओं सहित वीआइपी मेहमान शामिल होंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.