>>: ब्लेड युक्त व कंटीली तार से जख्मी गाय को लेकर प्रदर्शन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

रायसिंहनगर. किसानों की ओर से खेतों में लगाई प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तार से जख्मी हुई गाय को लेकर गोसेवकों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए उक्त तारों को हटाने की मांग की।
गो रक्षा संगठन के बबलू भाटी ने बताया कि दो दिन पूर्व संगठन की ओर से प्रदर्शन कर प्रशासन से खेतों के चारों ओर लगी प्रतिबंधित ब्लेड युक्त तार हटाने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से उक्त तारें हटाने को लेकर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक गाय ब्लेडयुक्त तार से कटकर घायल हो गई। जिससे आक्रोशित संगठन से जुड़े लोग घायल हुई गाय को लेकर मिनि सचिवालय के प्रवेश द्वार के समक्ष धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। घटना को लेकर उपखण्ड अधिकारी भारती फूलफकर धरनास्थल पर पहुंची और संगठन के पदाधिकारियों से समझाइश की। उन्होंने अवगत करवाया कि गत दिनों हुए प्रदर्शन के तुरंत बाद ही संबंधित खेतों में से उक्त तारों को हटवाने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। तहसीलदार की ओर से ब्लेड युक्त तारबंदी वाले खेतों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगामी दो दिनों में संबंधित किसानों को प्रतिबंधित तार हटाने के लिए पाबंद कर दिया जाएगा। जिस पर गौ रक्षा संगठन से जुड़े लोग शांत हो गए और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष बबलू भाटी, दयाराम भाकर, रमेश भार्गव, लखा सिह, अजय गौतम, अरुण कड़वासरा, अशोक बिश्नोई, ललित सेन, सुरेन्द्र सेन, रामकृष्ण बागड़ी, गुरमीत ङ्क्षसह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.