>>: हद कर डाली युवक ने, महिला को मदद के बहाने फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर खेला ऐसा गंदा खेल..

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक तलाकशुदा महिला के साथ एक व्यक्ति ने पहले दोस्ती की। फिर धीरे धीरे दोस्ती जब बढ़ने लगी तो दोनों में आपस में नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद व्यक्ति ने तलाकशुदा महिला को शादी करने का वादा किया। जिसके जाल में महिला फंस गई। इसके बाद व्यक्ति ने महिला से शारिरीक संबंध बनाएं। इसके बाद व्यक्ति शादी करने से मुकर गया और महिला को ब्लेकमेल करने लगा। ऐसा मामला शिप्रापथ पुलिस थाने में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रहीं है।

पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लेकर देहशोषण करता आ रहा है। इसके अलावा आरोपित उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रहा है। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि शिप्रापथ निवासी 28 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके पति से तलाक का मामला चल रहा है। जुलाई 2022 में उसकी मुलाकात त्रिलोक चंद से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे मदद का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी करने का वादा किया। इसके बाद दिसंबर-2022 में शादी करने का झांसा देकर विश्वास में लेकर अपने गांव ले जाकर देहशोषण किया।

महिला ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। इसके साथ ही आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.