>>: Merry Christmas: चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना, सैंटा क्लॉज बांट रहे गिफ्ट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रभु यीशू का जन्मदिन सोमवार को उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में विशेष प्रार्थना जारी है। इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च में सुबह क्रिसमस मास हुई। मसीह धर्मावलंबियों ने माता मरियम की मूर्ति के समक्ष मोमबत्तियां जलाई। रॉबसन मेमोरियल चर्च में पुरोहितों ने बाइबिल की आयतें पढ़ीं। सैंटा क्लॉज गिफ्ट बाटंने में जुटे हैं।लोग एकदूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने में जुटे हैं।

सेंट मेरीज चर्च पालबीसला में रेवरेन सन्नी एस कुमार की अगुवाई में मसीह धर्मावलंबियों ने पवित्र बाइबिल का पाठ किया। चर्च में कोरोना संक्रमितों, अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसी तरह सेंट जोसफ चर्च परबतपुरा, सेंट जोंस चर्च केसरगंज, हिलव्यू एडवेंटिस्ट चर्च रेम्बल रोड, माउन्ट कार्मेल चर्च हाथीखेड़ा, अवर लेडी ऑफ सेवन डॉलर्स चर्चभट्टा और अन्य चर्च में भी क्रिसमस पर प्रार्थना हो रही है।

बच्चों का नामकरण संस्कार

चर्च में नवजात बच्चों का नामकरण संस्कार (बैप्टिज्म) होगा। इसके लिए नवजात शिशुओं के लिए पंजीयन कराए हैं।

पूर्वजों को करेंगे याद

कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्म के लोग कब्रिस्तानों में जाएंगे। वहां पूर्वजों की कब्र पर फूल-माला, बुके, अगरबत्ती, मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

घरों में महकेंगे पकवान

विशेष क्रिसमस मास के बाद मसीह घर केक और पकवानों की महक से आबाद होंगे। घरों में विशेष क्रिसमस केक के अलावा मिठाइयां, पेस्ट्री, गुजियां, नमकीन, काजू-किशमिश-बादाम से निर्मित पकवान बनाए गए हैं। लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने जाएंगे। साथ ही सांता क्लॉज बच्चों को टॉफियां, मिठाई और उपहार बांटेंगे। क्रिसमस से अब नए साल तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.