>>: Solar and Lunar eclipse: साल 2024 में लगेंगे 4 ग्रहण, देश-दुनिया पर पड़ेगा ऐसा बड़ा असर, यहां जानें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Solar and Lunar eclipse: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य व चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। नए साल यानि अंग्रेजी साल 2024 में चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2024 में पहला चंद्र ग्रहण सोमवार 25 मार्च को लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण बुधवार 18 सितंबर को लगेगा। इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण सोमवार 8 अप्रेल और दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। विशेष बात यह है कि दोनों ग्रहण के दिन समान ही हैं। यानी कि पहला चंद्र और सूर्य ग्रहण सोमवार को हैं। वहीं दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण बुधवार को है।

8 अप्रेल को पहला सूर्य ग्रहण
पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रेल को लगेगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा और सूतक मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमरीका में ही दिखाई देगा।

2 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा। दक्षिण अफ्रीका के चिली और अर्जेंटीना में यह एकदम साफ दिखेगा।

25 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण
नए साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमरीका में दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखेगा।

18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 में होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी- दक्षिणी अमरीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा।

यह भी पढ़ें- राशि के हिसाब से कैसा होगा नेताजी का राजनीतिक सफर, देखें राशिफल

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका
ज्योतिषियों के अनुसार, चार ग्रहणों की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप देखने को मिलेगा। प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम होने की संभावना है। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता संगठन में बदलाव होंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजकुमार बुध आज अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, बदल जाएगी इस राशि वालों की किस्मत

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.