>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Train Accident: सियालदाह एक्सप्रेस के चार कोच उतरे पटरी से Monday 25 December 2023 06:10 AM UTC+00
सियालदाह एक्सप्रेस के चार कोच सोमवार सुबह मदार स्टेशन पर पटरी से उतर गए। ट्रेन को यार्ड में ले जाते वक्त हादसा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए। राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल जयपुर-दिल्ली ट्रेन रू बाधित नहीं हुआ है। लेकिन सभी ट्रेन को धीमी गति से गुजारा जा रहा है। ले जा रहे थे रिवर्स पढ़ें यह खबर भी: पशु चिकित्सालय सीज, नदारद पशु चिकित्सकों को नोटिस अजमेर. राजकीय अवकाश के दिन पशु चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। पशु चिकित्सालय में स्टाफ नदारद पाए जाने पर उन्हें सीज किया गया, वहीं चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि ब्यावर छावनी के बंद पशु चिकित्सालय पर पदस्थापित कार्मिक अनु प्रजापति को फोन करने पर भी उपिस्थत नहीं होने पर चिकित्सालय को सीज किया गया। किशनपुरा में डॉ. रेणु जाट को मुख्यालय पर नहीं रहने व संस्था में अनुपिस्थत रहने पर नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। रामसर में पदस्थापित डॉ. पूजा मीणा को नोटिस की कार्रवाई के लिए निदेशक को लिखा गया। वह पूर्व में भी जांच के दौरान अनुपिस्थत रहीं थीं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
