>>: Year Ender 2023 : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Year Ender 2023 : 2023 साल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। यह साल राजस्थान की शाही शादियों के लिए बेहद खास रहा है क्योंकि कई मशहूर जोड़ों की शादी राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर हुई है। इन जोड़ों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आलीशान तरीके से शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। आइए जानते हैं 2023 में किन मशहूर जोड़ियों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

 

 

 

rajasthan_royal_wedding_1.jpg


आईएएस परी और विधायक भव्य की शादी:
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र और आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान निवासी आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई लेकसिटी में 22 दिसंबर 2023 को विवाह के बंधन में बंध गए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की रस्में उदयपुर के उदयसागरस्थित होटल राफेल्स में हुई। कई मेहमान शादी में शरीक की। होटल राफेल्स को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया। सुबह से ही शादी की पूजा व अन्य रस्में शुरू हो गई थीं। दोपहर को हल्दी व मेहंदी सेरेमनी हुई। परी को हल्दी लगाते हुए परिजनों की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुए। शाम 7 बजे बारात निकली जिसमें दूल्हे भव्य क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग साफे में नजर आए। वहीं, परी लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखीं। रात को करीब साढ़े नौ बजे बाद फेरे हुए। उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा।

rajasthan_royal_wedding_2.jpg


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन दिन पहले लेक सिटी में परिणीति-राघव की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। 24 सितंबर को होटल और बोट को पर्ल व्हाइट थीम के हिसाब से सजाया गया था, वहीं शादी में आए सभी मेहमान सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए थे। कुल 18 बोट्स में राघव की बारात होटल लेक पैलेस से होटल लीला पहुंची। यहां वरमाला हुई और जब सात फेरे शुरू हुए तो लीला महल मंत्रोच्चार से गूंज उठा। इसके साथ ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। परिणीति-राघव की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, आदित्य ठाकरे और हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता और बेटी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह जैसे कई बड़े लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : Year Ender 2023: इस साल 5 बड़ी आपराधिक घटनाएं, पूरे राजस्थान में मचा दिया तहलका

 

rajasthan_royal_wedding_3.jpg


हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक की शादी:

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ उदयपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 13 फरवरी 2023 को इसाई धर्म के अनुसार व्हाइट वेडिंग के बाद 14 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। शादी के दिन हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। शादी में आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। हार्दिक और नताशा का एक बेटा भी है। अब उन्होंने एक बार फिर से शादी कर ली है। हार्दिक पंड्या दुल्हन नताशा को लेने विंटेज कार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दुल्हन नताशा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

rajasthan_royal_wedding_4.jpg


कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी:

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के किले सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर दोनों के परिवार वालों के अलावा कई जाने-माने दोस्त मौजूद थे। सूर्यगढ़ की बावड़ी में विदेशी फूलों से सजे मंडप में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ बारात निकाली गई। दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली से लाए गए बैंड की धुनों के बीच सफेद घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे। होटल की चारदीवारी के भीतर निकली बारात में सिद्धार्थ के परिवार वाले और दोस्त बैंड-बाजे के साथ पंजाबी ढोल के साथ खूब नाचते हुए शामिल हुए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.